रांची, अप्रैल 16 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। उत्पाद विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक का सर्वाधिक राजस्व अर्जित कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विभाग ने 4013.53 करोड़ रुपये का राजस्व संग्रह कर राज्य के राजकोष को मजबूत आधार प्रदान किया है। इससे पहले का सर्वाधिक रिकॉर्ड 2700 करोड़ रुपये का था, जिसे वित्तीय वर्ष 2025-26 ने काफी पीछे छोड़ दिया गया है। उत्पाद विभाग के अनुसार, रिकार्ड राजस्व न सिर्फ वित्तीय दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि प्रशासनिक दक्षता और सख्त निगरानी तंत्र का भी प्रमाण है। विभाग द्वारा अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री पर कड़ी कार्रवाई, लाइसेंसिंग प्रक्रिया में पारदर्शिता और तकनीकी सुधारों के कारण यह ऐतिहासिक वृद्धि संभव हो सकी है। राजस्व वृद्धि के प्रमुख कारणविभाग ने बताया है कि इस अभूतपूर्व राजस्व वृद्धि ...