जहानाबाद, मार्च 12 -- मारपीट के मामले में संबंधित पुलिसकर्मियों से मांगा गया है स्पष्टीकरण छापेमारी के दौरान दिव्यांग युवक द्वारा व्यवधान उत्पन्न करने की कोशिश करपी, निज संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के महमदपुर मिल्की मोड़ पर छापेमारी करने पहुंची उत्पाद विभाग की पुलिस पर एक दिव्यांग युवक के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। इस घटना में निर्भय कुमार नामक दिव्यांग युवक घायल हो गया, जिसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करपी में कराया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार निर्भय कुमार महमदपुर मिल्की मोड़ पर लिट्टी-चोखा और समोसे की दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। पीड़ित के अनुसार बुधवार की देर शाम उत्पाद विभाग के पुलिसकर्मी छापेमारी के लिए इलाके में पहुंचे थे। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उसे दुकान से कुछ दूरी पर ले जाकर बेरहमी से पिटाई कर ...