जहानाबाद, अगस्त 25 -- ​अरवल, निज संवाददाता। उत्पाद विभाग की हिरासत में हैबतपुर निवासी अनिल सिंह उर्फ टुनटुन महतो की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक के भाई और कांड के सूचक विजेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री को आवेदन भेजकर पूरे मामले की उच्चस्तरीय व न्यायिक जांच कराने, नामजद कर्मियों की गिरफ्तारी, उचित मुआवजा और परिवार के एक आश्रित को सरकारी नौकरी देने की मांग की है।

मामले का विवरण ​मुख्यमंत्री को सौंपे आवेदन में आरोप लगाया गया है कि पुलिस ने अनिल सिंह को वलीदाद लख के पास से शराब पीने के आरोप में पकड़ा था। आरोप है कि गिरफ्तारी के दौरान उनके साथ बेरहमी से मारपीट की गई और जबरन गाड़ी में बैठाकर अरवल लाया गया। हाजत में बंद करने के बाद अनिल की तबीयत बिगड़ने और सीने में दर्द होने पर उन्होंने इलाज की गुहार लगाई, लेकिन समय पर चिकित्सीय सहायता नहीं...