सासाराम, जून 25 -- डेहरी, एक संवाददाता। डालमियानगर थाना क्षेत्र के मौनिया बिगहा गांव में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने गई उत्पाद विभाग की टीम पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार, लगभग एक सप्ताह पूर्व उत्पाद विभाग की टीम को मौनिया बिगहा गांव में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम छापेमारी के लिए गांव पहुंची। इसी दौरान कुछ लोगों ने कार्रवाई का विरोध करते हुए अधिकारियों और कर्मियों के साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- उत्पाद विभाग की टीम पर हमले के मामले में दो गिरफ्तार देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई और टीम पर हमला कर दिया गया। घटना में सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने तथा अधिकारिय...