बिहारशरीफ, अप्रैल 4 -- आधा दर्जन पुलिसकर्मी जख्मी, कई ने भागकर बचायी जान बरबीघा थाना क्षेत्र के नारायणपुर मोहल्ले की घटना बरबीघा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के नारायणपुर मोहल्ले में छापेमारी करने गयी उत्पाद विभाग की टीम पर शराब के धंधेबाजों ने हमला कर दिया। हमले में आधा दर्जन पुलिसकर्मी जख्मी हो गये। कई ने भागकर अपनी जान बचायी। बदमाशों ने विभाग की दो गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। जख्मी अंशु कुमारी, बबिता कुमारी, स्मृति कुमारी, निशा कुमारी, अजय कुमार, अभिषेक कुमार आदि को इलाज के लिए बरबीघा अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया है। बरबीघा थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि छापेमारी के दौरान धंधेबाजों ने हमला किया है। घायलों का इलाज कराया जा रहा है। अभी तक लिखित आवेदन नहीं मिला है। इधर, स्थान...