अररिया, फरवरी 2 -- अररिया, निज संवाददाता उत्पाद विभाग की टीम ने जीरोमाइल एनएच 27 पर कारवाई करते हुए एक बोलेरो पर लोड 31 कार्टून विदेशी शराब बरामद किया है।हालांकि बोलेरो चालक व शराब तस्कर उत्पाद विभाग की टीम को चकमा देकर भागने में सफल रहा।उत्पाद अधीक्षक निरंजन कुमार झा ने बताया कि रविवार की रात अररिया जीरोमाइल पर वाहन जांच के दौरान एनएच 27 पर कार्रवाई करते हुए एक बोलेरो वाहन डब्ल्यूबी 73 सी 6332 के रखे 31 कार्टून में बंद 285 लीटर विदेशी शराब को बरामद किया गया है।उत्पाद विभाग की टीम को गुप्त सूचना मिली थी की एक बोलेरो पर विदेशी शराब की खेप पश्चिम बंगाल से लोड कर लाया जा रहा है।सूचना के बाद जीरोमाइल के समीप वाहन जांच शुरू किया गया।एक बोलेरो को जांच के लिए रोका गया और जब उस वाहन की तलाशी ली गई तो से 31अलग-अलग कार्टून में बंद 285 लीटर सिक्किम ...