रांची, मार्च 15 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। उत्पाद विभाग की टीम लगातार अवैध रूप से देसी और विदेश शराब का निर्माण और तस्करी करने वालों के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी के तहत विभागीय टीम ने पिठोरिया थाना क्षेत्र में छापेमारी कर 125 लीटर चुलाई शराब के अलावा 770 लीटर जावा जब्त किया। विभागीय टीम ने तीन तस्करों को गिरफ्तार भी किया है। गिरफ्तार आरोपियों में निखिल सिंह, अविनाश नायक और दीपक गाड़ी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि सहायक उत्पाद आयुक्त को अवैध रूप से पिठोरिया इलाके में देसी शराब के निर्माण की जानकारी दी। एसआई प्रकाश मिश्रा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने पिठोरिया थाना क्षेत्र के अंबाटोली, अंबाटोली बाजार, कांके के चौड़ी बस्ती टोली और बरियातू के चिरौंदी इलाके में छापेमारी किया। इस दौरान विभागियों टीम ने छापेमारी कर देसी ...