उत्पाद विभाग की छापेमारी में 36 कार्टन शराब बरामद
हाजीपुर, मई 11 -- हाजीपुर । निज संवाददाता जिले में शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने हेतु लगातार सघन छापेमारी एवं निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में उत्पाद विभाग के द्वारा महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए महुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रामपुरनी में बड़ी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की गई है।
महुआ थाना क्षेत्र में कार्रवाई आधिकारिक सूत्रों के अनुसार उत्पाद थाना महुआ की टीम द्वारा की गई छापेमारी के दौरान कुल 36 कार्टन में रखी गई 318.570 लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त की गई। कार्रवाई के दौरान शराब तस्करी में संलिप्त आरोपी मौके से फरार हो गया। इस संबंध में उत्पाद थाना महुआ द्वारा फरार अभियुक्त के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के अंतर्गत अभियोग दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।
कठोर कार्रवाई की चेतावनी जिला प्रशासन द्वारा स्पष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.