उत्पाद विभाग की छापेमारी में 268.8 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो धंधेबाज गिरफ्तार
हाजीपुर, मई 16 -- जिले में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में उत्पाद विभाग की टीम द्वारा डीएम वर्षा सिंह के निर्देश पर अलग-अलग स्थानों पर विशेष छापेमारी में भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई। दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुभई गांव में गुप्त सूचना के आधार पर एक मकान में छापेमारी की गई। तलाशी के दौरान मकान के एक कमरे से कुल 73.8 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। वहीं नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हेला बाजार स्थित एक गुमटीनुमा दुकान में छापेमारी की गई,जहां से कुल 195 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। इस मामले में भी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। दोनों मामलों में उत्पाद विभाग की टीम द्वारा बरामद शराब को विध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.