हाजीपुर, जून 13 -- हाजीपुर। निज संवाददाता उत्पाद विभाग की टीम ने शुक्रवार की देर रात को सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत बाकरपुर गांव में बड़ी कार्रवाई करते हुए 259.2 लीटर विदेशी शराब बरामद की है।

शराबबंदी कानून का प्रवर्तन वैशाली जिले में पूर्ण शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन तथा अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए जिलाधिकारी वर्षा सिंह के निर्देशन में उत्पाद विभाग द्वारा लगातार विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि उत्पाद विभाग को बाकरपुर गांव में अवैध रूप से विदेशी शराब के भंडारण एवं तस्करी से संबंधित गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी।

विशेष छापेमारी अभियान सूचना के सत्यापन के उपरांत उत्पाद विभाग की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान विभिन्न ब्रांडों की कुल 259.2 लीटर...