चाईबासा, मई 9 -- चाईबासा। मंझारी थाना क्षेत्र स्थित ग तिलैपी, कुम्मराम, लमजोरी एवं भागाविला में उत्पाद विभाग एवं स्थानीय थाना के द्वारा अवैध शराब की बिक्री एवं देशी शराब निर्माण के विरुद्ध संयुक्त छापेमारी की गई। उक्त छापेमारी के दौरान 11.05 लीटर बीयर, 9.375 लीटर विदेशी शराब तथा 5 लीटर अवैध चुलाई शराब को जप्त किया गया। इस संबंध में उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि छापेमारी के दौरान चार व्यक्तियों को गिरफ्तार करते हुए उन सभी के विरुद्ध स्थानीय थाना में अभियोग दर्ज करवाया गया है। उन्होंने बताया कि उपायुक्त के मार्गदर्शन में जिला में अवैध शराब की बिक्री एवं निर्माण के विरुद्ध नियमित रूप से छापेमारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...