उत्पाद विभाग की छापेमारी, एक हिरासत में
रामगढ़, मई 16 -- रजरप्पा, निज प्रतिनिधि। शुक्रवार की रात एक्साइज टीम रामगढ़ के सहायक आयुक्त उत्पाद रामगढ़ के नेतृत्व में रजरप्पा थाना के विभिन्न टोला मोहल्लों, ग्रामीण क्षेत्रों में उत्पाद छापामारी कर कई अवैध शराब की भट्टियों को ध्वस्त किया गया। जिसमें भट्टी संचालकों के विरुद्ध अभियोग दर्ज किया जा रहा है। इसके अलावा चितरपुर के कई लाईन होटलों में भी छापामारी की गई है। छापामारी के क्रम में एक अभियुक्त को हिरासत में लिया गया। छापामारी के क्रम में एक हजार किलोग्राम जावा महुआ घटना स्थल पर नष्ट किया गया। जबकि 50 लीटर महुआ शराब व 3 लीटर अवैध बीयर बरामद किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.