चाईबासा, मार्च 3 -- चाईबासा। होली के मद्देनजर अवैध रूप से देशी महुआ शराब बेचने वालों के खिलाफ मंगलवार को उत्पाद विभाग द्वारा छापामारी अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान उत्पाद विभाग के सहायक अवर निरीक्षक मंटू राज्यवार को गुप्त सूचना मिली कि मुफस्सिल थाना अंतर्गत अरगुंडी गांव में एक व्यक्ति के द्वारा धड़ल्ले से अवैध देशी महुआ शराब बेचा जा रहा है। उसी सूचना के आघार पर उत्पाद विभाग की टीम मंटु राज्यवार के नेतृत्व में अरगुंडी पहुंची। जांच करने के दौरान एक व्यक्ति तलवारनुमा हथियार लेकर आया और अचानक मंटु राज्यवार के उपर चला दिया। जिससे मंटु राजवार को गर्दन और सीने के पास में चोट लगी, वह जख्मी हो गए। उसे तुरंत सदर अस्पताल लाया गया। सहायक अवर निरीक्षक मंटू राज्यवार ने बताया कि छापामारी के दौरान बहुत से ग्रामीण अरगुंडी गांव में थे, लेकिन एक व्यक्ति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.