हजारीबाग, दिसम्बर 6 -- विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह के निर्देशानुसार अवैध शराब की बिक्री, निर्माण, संचय एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। 3 दिसंबर की रात में रांची, रामगढ़ उत्पाद, गिरिडीह उत्पाद एवं हजारीबाग उत्पाद विभाग की संयुक्त टीम द्वारा विष्णुगढ़ थाना अंतर्गत आठ माइल एवं बादी खरना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली अवैध विदेशी शराब बनाने वाली एक मिनी फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया। छापेमारी के दौरान बादी खरना में संचालित एक होटल एवं आठमील स्थित कृष्णा साव के घर से कुल 2335 लीटर विदेशी शराब, 4025 लीटर अवैध स्प्रिट तथा शराब निर्माण एवं पैकिंग में प्रयुक्त होने वाली खाली बोतलें, नकली लेबल, नकली होलोग्राम, ढक्कन आदि भारी मात्रा में जब्त किया गया। इस संबंध में आठमील निवासी कृष्णा साव,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.