रुद्रपुर, मार्च 10 -- पंतनगर, संवाददाता। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय में उत्पाद विकास, गुणवत्ता एवं सुरक्षा में मानकों की भूमिका विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बीआईएस कम्युनिटी साइंस स्टूडेंट चैप्टर द्वारा किया गया। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान वैश्विक और प्रतिस्पर्धी बाजार में उत्पादों की सफलता केवल नवाचार पर ही नहीं, बल्कि निर्धारित मानकों के पालन पर भी निर्भर करती है। मानक उत्पादों की गुणवत्ता, विश्वसनीयता और उपभोक्ता सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सेमिनार में देशभर से आए शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं, उद्योग विशेषज्ञों और विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों ने अपने शोध पत्र मौखिक तथा पोस्टर प्रस्तुतियों के माध्यम से प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.