उत्पाद पुलिस ने शराब के साथ चार तस्करों को किया गिरफ्तार
खगडि़या, जुलाई 8 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि उत्पाद पुलिस ने पिछले दो दिनों में अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई कर शराब के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। जहां मंगलवार को नगर थाना अंतर्गत रामचन्द्रा से अरुण यादव को 20 लीटर चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं गत सोमवार की देर शाम की गई छापेमारी में आवासबोर्ड गांव से राहुल कुमार को 3.4 लीटर विदेशी शराब के साथ पकड़ा गया। साथ ही छोटी बलहा गांव से संतोष कुमार को पांच लीटर चुलाई शराब के साथ दबोचा गया। जबकि बेलदौर थाना अंतर्गत मुरासी गांव से गोविंद कुमार को 750 एमएल विदेशी शराब बरामद किया गया। छापेमारी में उत्पाद एएसआई ललिता कुमारी, पप्पु कुमार पासवान आदि शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.