खगडि़या, मई 1 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि उत्पाद पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि मानसी थाना अंतर्गत इलाके से एक कारोबारी को 18 लीटर विदेशी शराब के साथ पकड़ा गया है। इधर उत्पाद अधीक्षक मो. सत्तार अंसारी ने गुरुवार को बताया कि गिरफ्तार शराब तस्कर को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि लगातार कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...