उत्पाद पुलिस ने दो शराब तस्करों को किया गिरफ्तार, चुलाई शराब की बरामद
खगडि़या, अगस्त 11 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि उत्पाद पुलिस ने रविवार की देर शाम अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर दो शराब तस्करों को चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया है। उत्पाद इंस्पेक्टर बमबम कुमार के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में गंगौर थाना अंतर्गत डाढ़ी मोर से अंगद कुमार को बाइक के साथ पांच लीटर चुलाई शराब के साथ पकड़ा गया। बताया गया कि अंगद कुमार इससे पहले भी बाइक व शराब के साथ पकड़े जा चुके हैं। वहीं अमनी गांव से सन्नी कुमार को 15 लीटर चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इधर उत्पाद अधीक्षक मो. सत्तार अंसारी ने बताया कि गिरफ्तार कारोबारी को सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.