खगडि़या, अप्रैल 20 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि उत्पाद पुलिस ने रविवार की देर शाम अलौली थाना अंतर्गत विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर दो शराब कारोबारी सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार शराब कारोबारी से चार लीटर चुलाई शराब बरामद की गई। उत्पाद एएसआई रंजना कुमारी के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में अलौली के हथवन गांव से सेठु कुमार को एक लीटर चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं कोकराहा गांव से दिलीप मुखिया को तीन लीटर चुलाई शराब के साथ दबोचा गया। इधर अलग-अलग जगहों से तीन शराबियों को नशे की हालत में पकड़ा गया। जिसे सोमवार को विशेष कोर्ट में पेश किया गया। इधर उत्पाद अधीक्षक मो. सत्तार अंसारी ने बताया कि लगातार कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.