खगडि़या, मई 22 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि उत्पाद पुलिस ने गुरुवार की देर शाम कार्रवाई कर दो कारोबारी सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गंगौर थाना अंतर्गत जहांगीरा से भगवान सहनी को दो लीटर चुलाई शराब के साथ पकड़ा गया। वहीं कुमोद कुमार को दो लीटर चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इधर अलग-अलग जगह से नशे की हालत में दो शराबियों को पकड़ा गया। कार्रवाई में उत्पाद एएसआई मनोज कुमार सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...