खगडि़या, अप्रैल 16 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि उत्पाद पुलिस ने एक महिला तस्कर सहित तीन तस्करों को शराब के साथ गिरफ्तार किया है। जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार मंगलवार को ट्रेन से शराब लेकर आ रहे महेशखंूट थाना अंतर्गत पकरैल गांव के रहने वाले घोघन यादव को ओवरब्रिज के पास से दबोच लिया गया। जांच में उसके बैग से विभिन्न बोतल में कुल 65 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। यह कार्रवाई उत्पाद इंस्पेक्टर बमबम कुमार व राजा बाबू द्वारा की गई। इधर चित्रगुप्तनगर थाना अंतर्गत कनालय से नेहा देवी को डेढ़ लीटर चुलाई शराब के साथ पकड़ा गया। वहीं रामपुर अलौली से दिलखुश यादव को दो लीटर चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई उत्पाद एएसआई ममता कुमारी व पप्पू कुमार के नेतृत्व में की गई। इधर उत्पाद अधीक्षक मो. सत्तार अंसारी ने बताया कि लगातार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.