खगडि़या, सितम्बर 26 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि उत्पाद पुलिस ने शनिवार को कार्रवाई कर संसारपुर रेलवे ढाला के पास से एक बाइक सवार शराब तस्कर राजेश कुमार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर के पास से 15 लीटर चुलाई शराब बरामद की गई। साथ ही बाइक भी जब्त की गई। कार्रवाई में उत्पाद एएसआई पप्पू कुमार पासवान सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे। इधर उत्पाद अधीक्षक मो. सत्तार अंसारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...