खगडि़या, मई 21 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि उत्पाद पुलिस ने बुधवार की देर शाम कार्रवाई कर एक कारोबारी सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार छापेमारी में महेशखंूट थाना अंतर्गत टेम्हा बन्नी से वकील मंडल को 800 एमएल चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं अलौली थाना अंतर्गत अलग-अलग जगहों से पांच शराबियों को नशे की हालत में पकड़ा गया। इधर उत्पाद एएसआई किरण कुमारी सहित अन्य पुलिस बल कार्रवाई में शामिल थे। यह भी पढ़ें- देसी शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...