खगडि़या, अप्रैल 13 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि उत्पाद पुलिस ने रविवार की देर शाम अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर आठ शराबियों को नशे की हालत में गिरफ्तार किया है। ब्रेथएनलाइजर से जांच में शराब पीने की पुष्टि होने पर सोमवार को विशेष कोर्ट में पेश किया गया। छापेमारी में उत्पाद एएसआई ममता कुमारी व पप्पू कुमार सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे। इधर उत्पाद अधीक्षक मो. सत्तार अंसारी ने बताया कि गिरफ्तार सभी शराबियों को कोर्ट में पेश किया गया। कहा कि लगातार कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- शराब के साथ तीन तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.