पाकुड़, फरवरी 27 -- उत्पाद अवर निरीक्षक ने गुरूवार को कंपोजिट शराब दुकान, नगरनबी का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुकान में उपलब्ध मदिरा के स्टॉक, बिक्री रजिस्टर, लाइसेंस शर्तों के अनुपालन एवं सुरक्षा व्यवस्था की गहन जांच की गई। निरीक्षण के क्रम में संचालक को निर्देश दिया गया कि सभी अभिलेखों का संधारण अद्यतन रखें तथा निर्धारित नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। साथ ही अवैध बिक्री एवं अनियमितताओं पर पूर्ण रूप से रोक लगाने की हिदायत दी गई। उत्पाद विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया कि जिले में संचालित सभी शराब दुकानों का समय-समय पर औचक निरीक्षण किया जाएगा, ताकि पारदर्शिता बनी रहे एवं शासन के निर्देशों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित हो सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...