भभुआ, अप्रैल 10 -- हरियाणा के दसौदा खुर्द थाना क्षेत्र के बहादुरगढ़ गांव का निवासी है उत्पाद विभाग ने भभुआ थाना में आरोपित के खिलाफ किया है केस (पेज तीन) भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। उत्पाद विभाग के थाना के हाजत से आठ माह पूर्व फरार आरोपित को नगर थाने की पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित मो. शाहिल हरियाणा के झकझक जिला के दसौदा खुर्द थाना क्षेत्र के बहादुरगढ़ गांव का निवासी है। पुलिस अधीक्षक हरिमोहन शुक्ला के आदेश पर नगर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने टीम गठित कर उसकी गिरफ्तारी के लिए हरियाणा भेजा। नगर थाना की सब इंस्पेक्टर ब्यूटी कुमारी व नवीन कुमार के साथ हरियाणा गयी पुलिस टीम ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। ज्ञात हो कि आठ माह पूर्व उत्पाद विभाग की पुलिस ने उसे शराब मामले में गिरफ्तार किया था। थाना हाजत से आरोपित फरार हो गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.