सीवान, जुलाई 24 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के मैरवा थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग की टीम पर वाहन जांच के दौरान बुधवार की रात हमला कर दिया गया। इस हमले में उत्पाद विभाग का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। बहरहाल, उत्पाद विभाग की टीम पर हुए हमले मामले को लेकर उत्पाद अवर निरीक्षक ने मैरवा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर में नामजद आरोपितों समेत 20-25 अज्ञात लोगों पर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, मारपीट व हमला करने का आरोप लगाया गया है।

घटना का विवरण दर्ज एफआईआर के अनुसार, उत्पाद अवर निरीक्षक मंटू कुमार अपनी टीम के साथ बुधवार की शाम मैरवा थाना क्षेत्र के धरनी छापर चेकपोस्ट पर नियमित वाहन जांच कर रहे थे। इसी क्रम में सूचना मिली कि बड़गांव ढाला अंडरपास के समीप कुछ लोग सड़क किनारे बैठकर शराब पी रहे है। इस सूचना के सत्यापन के ल...