किशनगंज, अप्रैल 20 -- किशनगंज। संवाददाता उत्पाद विभाग लगातार शराब तस्करी के विरुद्ध अभियान चला रही है।इसी कड़ी में उत्पाद टीम ने शनिवार की रात्रि को मस्तान चौक के पास से दो ई-रिक्शा से ले जाया जा रहा 108.52 लीटर विदेशी शराब जब्त किया है।शराब के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति मोहम्मद मुख्तार आलम व मोहम्मद तजमुल सदर थाना क्षेत्र के तेघरिया का रहने वाला है।जप्त शराब दो अलग अलग ई-रिक्शा से ले जाया जा रहा था। कार्रवाई उत्पाद अधीक्षक दीपक कुमार मिश्रा के निर्देश पर की उत्पाद थानाध्यक्ष संगम कुमार विद्यार्थी के नेतृत्व में की गई।शराब को बंगाल के धर्मपुर से किशनगंज होते हुए बहादुरगंज ले जाया जा रहा था।जिसे यह भी पढ़ें- मस्तान चौक के समीप 108.52 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार किसी के पास डिलेवरी दी जाने वाली...