गया, मई 28 -- उत्पाद अधिकारियों से बचने के लिए भाग रही एक स्कॉर्पियो ने बुधवार की रात चेरकी रोड पर खंडेल के पास सामने से आ रही एक एंबुलेंस में जोरदार टक्कर मार दी। एंबुलेंस में सवार एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, मोहनपुर थाने के डंगरा-चुआबार गांव के रहने वाले सगीर खान के तीन वर्षीय पुत्र था। भाग रही स्कॉर्पियो असंतुलित होकर दरियापुर के पास सड़क किनारे रुक गई और उसपर सवार तीन लोग उतकर भागने लगे। भागते हुए दो लोगों को पकड़ लबया गया। एक व्यक्ति को उत्पाद विभाग की टीम अपने साथ ले गई, जबकि दूसरा शेरघाटी थाने की पुलिस की हिरासत में है। शेरघाटी के थानेदार मोहन कुमार ने दुर्घटना में एक बच्चे की मौत और दो लोगों के घायल होने की पुष्टि की है।शेरघाटी उत्पाद थाने के प्रभारी प्रभात विद्यार्थी ने बताया कि ...