सहरसा, जनवरी 25 -- सहरसा, नगर संवाददाता। जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सह विशेष न्यायधीश उत्पाद द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए होमगार्ड कमांडेंट से स्पष्टीकरण मांगा है। विशेष न्यायालय उत्पाद के कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए जिला प्रशासन के आदेशानुसार गृहरक्षक की प्रतिनियुक्ति इस न्यायालय में पूर्व से की गई है। प्रतिनियुक्त गृहरक्षक देवनंदन साह के सेवानृवति हो जाने के बाद अब तक कोई गृहरक्षक प्रतिनियुक्त नही की गयी है।इस संदर्भ में होमगार्ड कमांडेंट को बताए जाने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने के कारण न्यायालय ने माना है कि जानबुझकर न्यायालय कार्य में बाधा पहुंचाई जा रही है।दो दिनों के भीतर जबाब मांगा गया है कि किन परिस्थितियों में गृहरक्षक की प्रतिनियुक्ति नहीं की जा रही है एवं क्यों न आपके विरूद्ध समुचित विभागीय कार्रवाई के ल...