उत्पाद अधिनियम समेत अन्य मामले में 44 गिरफ्तार
हाजीपुर, सितम्बर 7 -- वैशाली जिले में विशेष अभियान चलाकर विभिन्न थानों की पुलिस ने 44 अभियुक्त को गिरफ्तार किया। यह जानकारी एसपी शुभांक मिश्रा ने सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया कि हत्या कांड में 02, हत्या के प्रयास कांड में 05, चोरी के कांड में 04, उत्पाद अधिनियम में 16 एवं अन्य कांड में 04 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। वही पुलिस ने 13 वारंट एवं 193 कुर्की का निष्पादित किया। अवैध मादक पदार्थ के विरोध छापेमारी कर पुलिस ने 63.लीटर विदेशी शराब एवं 02 लीटर देसी शराब बरामद किया। वही पुलिस ने यातायात नियम का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों पर 01 लाख 20 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से पुलिस ने एक टेंपो और 02 बैग बरामद किया। -घनश्याम कुमार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.