वाराणसी, जुलाई 22 -- वाराणसी। भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) और दी स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की बैठक बुधवार को एमएसएमई सभागार चांदपुर में हुई। ब्यूरो के अधिकारियों ने उद्यमियों को एमएसएमई इकाइयों को केंद्र सरकार की ओर से दी जा रहीं रियायतों की जानकारी दी। मुख्य वक्ता ब्यूरो के स्टैंडर्ड प्रमोशन ऑफिसर मोहित सिंह ने कहा कि वर्तमान में अनेक उत्पादों के लिए बीआईएस प्रमाणन अनिवार्य हो गया है। बिना इसके उत्पादों का निर्माण अथवा बिक्री अपराध की श्रेणी में आता है। बीआईएस प्रमाणन भारतीय उत्पादों की विश्वसनीयता एवं गुणवत्ता का प्रमाण है। मुख्य अतिथि एमएसएमई के सहायक निदेशक राजेश चौधरी ने कहा कि क्लस्टर में लैब स्थापना के लिए भी ब्यूरो अनुदान एवं सहायता दे रहा है।एसोसिएशन यह भी पढ़ें- Lucknow News: आईआईए लखनऊ चैप्टर के चेयरमैन बने वैभव अग्रवाल के अध्यक...