उत्पादों की प्रभावी ब्रांडिंग, आधुनिक विपणन तकनीक की दी जानकारी
मऊ, अगस्त 5 -- मऊ, संवाददाता। शाखा एमएसएमई विकास कार्यालय, वाराणसी द्वारा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों के लिए ब्रांडिंग एवं मार्केटिंग विषय पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सहादतपुरा में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रवीण गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलन करके किया। इस दौरान आरके चौधरी, सहायक निदेशक, शाखा एमएसएमई-डीएफओ, वाराणसी ने लाभार्थियों को उत्पादों की प्रभावी ब्रांडिंग, आधुनिक विपणन तकनीकों तथा डिजिटल माध्यमों के उपयोग के महत्व से अवगत कराया। रीतेश बरनवाल सहायक निदेशक, शाखा एमएसएमई विकास कार्यालय, वाराणसी ने विकास आयुक्त की योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम को शिव भारद्वाज, सहायक आयुक्त उद्योग, डीआईईपीसी, मऊ, अरुण यादव, प्रधानाचार्य, राजकीय आईटीआई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.