धनबाद, मार्च 6 -- बाघमारा, प्रतिनिधि। बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में कार्यरत सहायक सुरक्षा अधिकारी ओपी नाथ मांझी ने देवानंद चौहान समेत अन्य लोगों पर माइंस में कोयला खनन व संप्रेषण बंद करने की लिखित शिकायत बाघमारा पुलिस से किया। इस आलोक में पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है। सहायक सुरक्षा अधिकारी ने लिखित शिकायत में बताया कि देवानंद चौहान एवं अन्य ने मां अंबे माइनिंग पैच में उत्पादन व संप्रेषण कार्य बाधित कर दिया है। कहा गया कि उपरोक्त कार्य से 6000 टन कोयला का उत्पादन व संप्रेषण बाधित हुआ है। जिससे 4 करोड़ राजस्व के साथ डेमरेज समेत अन्य क्षति हुई है। इस मामले में पुलिस ने कारवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...