देवघर, फरवरी 3 -- चितरा, प्रतिनिधि। एसपी माइंस चितरा कोलियरी चालू वित्तीय वर्ष- 2025-26 में निर्धारित कोयला उत्पादन लक्ष्य से काफी पीछे चल रही है। मौजूदा हालात को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि कोलियरी को इस वित्तीय वर्ष में करोड़ों रुपए का आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। जानकारी के अनुसार, 31 जनवरी 2026 तक चितरा कोलियरी महज 10 लाख टन कोयला उत्पादन ही कर पाई है, जबकि कोल इंडिया लिमिटेड द्वारा 25 लाख टन उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। लक्ष्य के मुकाबले अब तक उत्पादन आधे से भी कम रहना प्रबंधन के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गया है। हालांकि, वित्तीय वर्ष के समापन में अभी फरवरी और मार्च के दो महीने शेष हैं। ऐसे में यह देखना अहम होगा कि बचे हुए महीनों में कोलियरी प्रबंधन उत्पादन में कितनी बढ़ोतरी कर पाता है और लक्ष्य के कितने करीब प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.