सोनभद्र, मार्च 31 -- अनपरा,संवाददाता। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से ओबरा डी एवं अनपरा ई ताप विद्युत परियोजनाओं का निर्माण ज्वाइंट वेंचर के स्थान पर प्रदेश के व्यापक हित में तत्काल राज्य विद्युत उत्पादन निगम को सौंपने की मांग की है। कहा कि फरवरी 2023 में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान एनटीपीसी के साथ इन परियोजनाओं के लिए एमओयू हस्ताक्षरित हुआ था, लेकिन तीन वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो सका है,जो अत्यंत चिंताजनक है। एनटीपीसी के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर उत्तरी क्षेत्र दिवाकर कौशिक द्वारा हाल ही में प्रस्तुत ग्रोथ ट्रांजैक्ट्री में ओबरा डी एवं अनपरा ई परियोजनाओं का उल्लेख तक नहीं है, जिससे स्पष्ट है कि ये परियोजनाएँ एनटीपीसी की प्राथमिकताओं में शामिल नहीं है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.