सीतामढ़ी, नवम्बर 30 -- शिवहर,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। ठंड शुरू होते ही विभिन्न हरी सब्जियों का उत्पादन घट जाने तथा मांगलिक कार्यो में सब्जियों का मांग बढ़ने से इनदिनों सब्जियों के भाव आसमान चढ़ने लगे हैं। इनदिनों परवल, गोभी,कदू, बैगन, टमाटर व भिंडी आदि सब्जियों के दाम काफी बढ़े हैं। जिस कारण आम उपभोक्ता से लेकर शादी विवाह आयोजन करने वाले महंगाई से परेशान हैं। स्थानीय सब्जी बाजार में परवल 100 रुपए प्रति किलो विक रहा है। जबिक गोभी 50 तथा टमाटर 80 रूपए किलो पर पहुंच गया है। इसी तरह सिमला मिर्च भी 80 रुपए विक रहा है। वहीं कद्दू 50 से 60 रुपए तथा भिंडी भी 40 रुपए किलो विक रहा है। लग्न शुरू होने के बाद तो सब्जियों की कीमतों में आग लगी हुई है। प्राय: हर हरी सब्जी की कीमत में 10 से 20 रुपए किलो तक की वृद्धि हुई है। यहां तक की हरी मिर्च भी 80 रुपए किलो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.