फरीदाबाद, मार्च 29 -- फरीदाबाद। केशव भारद्वाज औद्योगिक नगरी फरीदाबाद में गैस आपूर्ति की कमी ने उद्योगों की रफ्तार पर असर डालना शुरू कर दिया है। उत्पादन को बरकरार रखने के लिए अब उद्यमी महंगी डीए (डिसोल्वड एसटिलिन) गैस का सहारा लेने लगे हैं। हालांकि, डीए गैस का सिलेंडर एलपीजी के मुकाबले महंगा होता है। इससे उत्पादन लागत बढ़ गई है।फरीदाबाद में करीब 30 हजार छोटे-बड़े उद्योग संचालित हो रहे हैं, जिनमें ऑटोमोबाइल, कपड़ा, अर्थमूवर, क्रेन, ट्रैक्टर, फर्नीचर, दवा और मेडिकल उपकरण जैसे उत्पाद तैयार किए जाते हैं। इनमें सबसे ज्यादा असर कपड़ा उद्योग पर देखने को मिल रहा है। इसकी मुख्य वजह एलपीजी की कमी और पीएनजी गैस की सीमित खपत के नियम ने परेशानी बढ़ाई हुई है। ज्यादा पीएनजी खपतकरने पर पीएनजी के लिए ज्यादा भुगतान करनापड़ रहा है। मौजूदा समय में व्यवसायिक ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.