महोबा, मई 22 -- महोबा, संवाददाता। पड़ोस में शादी में उत्पात मचा रहें युवाओं का विरोध करना युवक को मंहगा पड़ गया। विरोध से आग बबूला दबंगों ने गाली गलौच कर मारपीट की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है।खरेला कस्बा के सादराय तीन निवासी पीड़ित रुद्रप्रताप सिंह ने खरेला पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 20 मई की रात्रि पड़ोस के मुस्लिम परिवार शादी थी। शादी में शामिल होने आए सिकंदर का लड़का सानू दोस्तों के साथ तेज गति से बाइक चलाते हुए दरवाजे से बार-बार निकल रहा था। विरोध करने पर बाइक सवार दबंग अपने साथियों के साथ लाठी डंडा लेकर आए और गाली गलौच कर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। मेरे मित्र करन ने बचाव करने का प्रयास किया तो उसके साथ भी मारपीट की गई। शोर शराबा सुनकर लोगों को एकत्र होता देख दबंग शिकाय...