उत्पात मचाने के बाद सड़क पर बेहोश होकर गिरा होमगार्ड, जुटी भीड़
अमरोहा, मई 16 -- होमगार्ड ने शनिवार दोपहर रहरा बाईपास पर जमकर उत्पात मचाया। बाद में वह बेहोश होकर बीच सड़क पर गिर गया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। शराब पीने के शक में प्रभारी निरीक्षक ने होमगार्ड का मेडिकल कराते हुए आला अफसरों को रिपोर्ट भेजी है। जानकारी के मुताबिक कोतवाली में तैनात होमगार्ड की ड्यूटी नगर के संभल अड्डे पर लगी थी। बताया जा रहा है कि इस दौरान होमगार्ड ने शराब का सेवन कर लिया। इसके बाद होमगार्ड ड्यूटी स्थल से लगभग 300 मीटर की दूरी पर नब्बा गद्दी की कोठी के पास रहरा बाईपास पर खड़ा होकर वाहनों को रोकने लगा। यहां मौजूद राहगीरों ने होमगार्ड को काफी समझाया, लेकिन वह नहीं माना। आखिर में होमगार्ड अधिक नशे में धुत होने के चलते सड़क पर ही औंधे मुंह गिर गया। किसी ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि, हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.