उत्पाती सांड को बेरहमी से किया काबू, दम घुटने से मौत
बागपत, जून 18 -- अमीनगर सराय। अमीनगर सराय कस्बे में उत्पाती सांड को काबू करने के लिए नगर पंचायत के कर्मचारियों ने गले में फंदा डाल दिया। ट्रैक्टर से खींचकर उसे कस्बे से बाहर ले जाया गया। इसी बीच सांड सड़क पर गिर गया। इसके बाद भी कर्मचारी उसे घसीटते हुए ले गए, जिससे उसकी मौत हो गई। नगर पंचायत कर्मियों की इस कार्रवाई से लोगों में आक्रोश है। वहीं इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। अमीनगर सराय में एक सांड कुछ दिनों से उत्पात मचा रहा था। दो दिन में आठ लोगों को टक्कर मारकर घायल कर चुका था। इनमें हरपाल यादव, कस्बे के प्राथमिक विद्यालय नंबर एक के इंचार्ज अरुण शर्मा, गुडू, प्रहलाद, अभिमन्यु, बॉबी त्यागी पिलाना, विक्की और मनोज को सांड टक्कर मारकर घायल कर चुका है। बुधवार सुबह उत्पाती स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.