गिरडीह, अगस्त 30 -- गावां। गावां प्रखंड के कानीकेंद, धनेता समेत आसपास के गांवों में शुक्रवार रात भी हाथियों का आतंक जारी रहा। झुंड से बिछड़े हाथियों ने कानीकेंद में लखन यादव के एक मवेशी को पटककर मार डाला। मवेशी घर के समीप बंधा हुआ था। इसके अलावा हाथियों ने खेत में पानी पहुंचाने वाले पाइप को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। हाथियों ने कानीकेंद व धनेता इलाके में खेतों में लगी फसलों को भी रौंदकर व्यापक नुकसान पहुंचाया। लगातार दूसरे दिन हाथियों के उत्पात से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोग रात होते ही घरों में दुबकने को मजबूर हैं। बतला दें कि इससे एक दिन पहले गुरुवार की रात हाथियों ने पथलडीहा गांव में लालो भगत के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया था। घर में रखे अनाज और आसपास की फसलों को भी नुकसान पहुंचाया था। लगातार हो रहे हाथियों के उत्पात से ग्रामीणों मे...