देवघर, मार्च 30 -- जसीडीह,प्रतिनिधि। जसीडीह स्थित बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (बीआईटी) देवघर में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक टेक्नो-कल्चरल फेस्ट उत्थान-2026 का रविवार को उत्साह, उमंग और भव्यता के साथ सफलतापूर्वक समापन हुआ। संस्थान के निदेशक डॉ. स्वपन कुमार घोराई के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित इस महोत्सव ने तकनीकी नवाचार और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का अनूठा संगम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन संयोजक डॉ. अंजना प्रधान घोराई के प्रभावी नेतृत्व में संपन्न हुआ। जिसमें संस्थान के विभिन्न क्लबों और सोसाइटियों की सक्रिय भागीदारी रही। उत्सव के अंतिम दिन तकनीकी और मनोरंजक प्रतियोगिताओं की धूम देखने को मिली। फंबल जंबल और फ्री फायर जैसे आयोजनों में छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जबकि आईपीएल ऑक्शन में प्रतिभागियों ने अपनी रणनीतिक सोच और प्रबंधन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.