बोकारो, मई 18 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। प्रखंड के उत्तासारा पंचायत सचिवालय भवन में सोमवार को मुखिया देवेंद्र प्रसाद नायक की ओर से सम्मान समारोह आयोजित कर इंटर और जैक बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं नगद राशि देकर सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम मुखिया ने अपने निजी मद की राशि से आयोजित कराया। यह भी पढ़ें- ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को मुखिया ने दिया हौसला का पंख,दर्जनों बच्चों को किया सम्मानितउत्कृष्ट परीक्षा परिणाम पेटरवार और कसमार के दांतू हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बेहतर परीक्षा परिणाम हासिल कर विद्यालय, गांव और अपने अभिभावकों का नाम रोशन किया। समारोह में मुखिया देवेंद्र प्रसाद नायक, उप मुखिया किरण कुमारी, समाजसेवी अबोध कुमार नायक और कौशल नायक ने संयुक्त रूप से मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित...