उत्तर हिमाचल को राष्ट्रीय सत्संग प्रतियोगिता में मिला प्रथम स्थान
अयोध्या, अप्रैल 6 -- अयोध्या, संवाददाता। तीर्थ क्षेत्र पुरम बाग बिजैसी में एकल श्रीहरि राष्ट्रीय सत्संग प्रतियोगिता का समापन हो गया । दो दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल ने उत्तर हिमाचल को प्रथम, मध्य उत्तर प्रदेश को द्वितीय एवं महाकौशल व छत्तीसगढ़ को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्रदान किया। निर्णायक मंडल ने अनुसार प्रत्येक प्रतिभागी मंडली का प्रदर्शन एक से बढ़कर एक था। इसके कारण निर्णय कर पाना मुश्किल था फिर भी अंकों के आधार पर विजेताओं का स्थान निर्धारित किया गया। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के 22 राज्यों असम, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, जम्मू, राजस्थान व नेपाल राज्य, आदि से पारंपरिक लोक नृत्य एवं भजन गायन करने वाली मंडलियों ने भाग लिया। श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.