उत्तर रेलवे चलाएगा त्योहार विशेष गाड़ियां
वाराणसी, सितम्बर 5 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। दीपावली की छुट्टी में घर आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने विशेष गाड़ियां चलाने का निर्णय लिया है। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम समर्थ गुप्ता ने बताया कि गाड़ी संख्या-04616 फिरोजपुर कैंट-पटना जंक्शन फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस का संचालन छह अक्तूबर से 24 नवम्बर तक किया जा रहा है। यह ट्रेन दोपहर 12.40 बजे वाराणसी जंक्शन से गुजरेगी। वापसी में गाड़ी संख्या-04615 स्पेशल ट्रेन रात 12.50 बजे वाराणसी जंक्शन से रवाना होगी। वहीं, गाड़ी संख्या-04227 स्पेशल ट्रेन वाराणसी जंक्शन से सुबह 11:05 बजे प्रस्थान करेगी। अगले दिन सुबह 4.20 बजे चंडीगढ़ स्टेशन पहुंचेगी। यह भी पढ़ें- नारायणपुर बाजार स्टेशन से अब दिल्ली की सीधी रेल सेवा यह भी पढ़ें- त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ को लेकर चले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.