प्रयागराज, जून 18 -- उत्तर मध्य रेलवे ने दिव्यांगजनों को रोजगार और कौशल विकास से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। रेलवे के विभिन्न विभागों में 300 से अधिक दिव्यांगजनों को संविदा पर रोजगार उपलब्ध कराया गया है। इनमें सबसे अधिक 164 दिव्यांग प्रयागराज मंडल में कार्यरत हैं। एनसीआर के जीएम नरेश पाल सिंह ने कहा, जोन में वर्तमान में 8,256 संविदा कर्मी कार्यरत हैं, जिनमें करीब 300 दिव्यांगजन विभिन्न पदों पर सेवाएं दे रहे हैं। इनमें ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन ऑपरेटर, स्टेशन उद्घोषक, डाटा इंट्री ऑपरेटर, वन स्टेशन वन प्रोडक्ट स्टॉल संचालक समेत अन्य कार्य शामिल हैं। दिव्यांगजनों के दीर्घकालिक सशक्तीकरण के लिए रेलवे ने 100 युवाओं को एक्ट अप्रेंटिसशिप योजना के तहत कौशल प्रशिक्षण देना भी शुरू किया है। इससे उनकी रोजगार क्षमता बढ़ाने में मदद मिलेगी...