उत्तर मध्य रेलवे बुधवार को लगाएगा एक करोड़वां पौधा
प्रयागराज, अक्टूबर 6 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर मध्य रेलवे बुधवार को एक करोड़ पौधे लगाने का आंकड़ा पूरा करेगा। पांच जून विश्व पर्यावरण दिवस से शुरू हुए पौधरोपण अभियान के तहत अब तक 99 लाख 99 हजार 900 पौधे लगाए जा चुके हैं। इस वित्त वर्ष दो करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। तीनों मंडलों में पौधारोपण किया गया है।उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ डॉ.शिवम शर्मा ने बताया कि प्रयागराज मंडल में वर्ष 2026 के अभियान के तहत मई से सितंबर तक 39 लाख 10 हजार 78 पौधे लगाए जा चुके हैं। सितंबर में ही 16 लाख 85 हजार 943 पौधों का रोपण हुआ। मंडल के लिए एक करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य है। रेलवे भूमि, पटरियों के किनारे और परिसरों में करीब 425 हेक्टेयर क्षेत्र को हरित क्षेत्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। प्रयागराज क्षेत्र में सात लाख 91 हजार 241, का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.