प्रयागराज, अक्टूबर 7 -- एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत उत्तर मध्य रेलवे ने इस वित्तीय वर्ष में 1.11 करोड़ पौधे लगाने का आंकड़ा पार कर लिया। बुधवार को सूबेदारगंज के रेलगांव में महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने पौधा लगाया। प्रयागराज मंडल ने 43.44 लाख, झांसी मंडल ने 42.09 लाख और आगरा मंडल ने 25.58 लाख पौधे लगाए हैं। रेलवे ने इस वित्तीय वर्ष में दो करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। यह भी पढ़ें- उत्तर मध्य रेलवे बुधवार को लगाएगा एक करोड़वां पौधा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...