उत्तर मध्य रेलवे का माल लदान 8.1 प्रतिशत बढ़ा
प्रयागराज, अक्टूबर 6 -- उत्तर मध्य रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में माल लदान में रिकॉर्ड प्रदर्शन किया है। अप्रैल से सितंबर 2026 के दौरान 10.84 मिलियन टन माल लदान हुआ, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 10.03 मिलियन टन से 8.1 प्रतिशत अधिक है। रेलवे की 4.1 प्रतिशत वृद्धि की तुलना में उत्तर मध्य रेलवे की वृद्धि लगभग दोगुनी रही। इस दौरान छतरपुर के महाराजा छत्रसाल स्टेशन से डोलोमाइट के 28 रेक और बेवरा से लौह अयस्क के 12 रेक का नया लदान हुआ। खाद्यान्न लदान में 51.7 प्रतिशत, बलास्ट में 19.6 प्रतिशत, कंटेनर में 11.9 प्रतिशत, सीमेंट में 6.9 प्रतिशत और फ्लाई ऐश में 5.2 प्रतिशत वृद्धि दर्ज हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.